रूस-यूक्रेन युद्ध : एक और भारतीय छात्र की मौत, मृतक पंजाब का निवासी था नई दिल्ली। रूस यूक्रेन युद्ध के बीच भारत के लिए एक बहुत बुरी खबर है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को एक छात्र की जान चली गई। छात्र पंजाब का रहने वाला था। बीते मंगलवार को भी एक छात्र की खारकीव में मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंदन जिंदल (22) विनिस्तिया की मेमोरियल मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें विनिस्तिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें ICU में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि ब्रेन स्ट्रोक के चलते उनकी जान चली गई। उन्होंने बुधवार को दम तोड़ दिया। चंदन जिंदल पंजाब के बरनाला जिले के रहने वाले थे। रूसी सेना यूक्रेन में ताबड़तोड़ हमले कर रही है। जंग के सातवें दिन सुबह से ही रूस के सैनिक राजधानी कीव पर हमले कर रहे हैं। सुबह से हो रही शेलिंग में अभी तक भारी तबाही हो चुकी है। बुधवार सुबह से ही हमलों का दौर जारी है। कीव में सरकारी इमारतों पर हमले हो रहे हैं। बताते चलें कि अब ये तबाही भीषण मोड़ पर आ चुकी है। लिंक क्लिक कर पढ़े- यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत, रूसी बमबारी में गई जान बता दें कि मंगलवार को एक हवाई हमले में खारकीव में भारतीय छात्र की मौत हो गई है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Arindam Bagchi) ने दी थी। मंगलवार को रूसी हमले में मारे गए भारतीय छात्र का नाम नवीन था। वह कर्नाटक का रहने वाला था। गौरतलब है कि यूक्रेन में रूसी हमले में बीते जिन एक छात्र की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा छात्र घायल हो गया था। घायल छात्र, हमले में मारे गए मेडिकल के छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर के साथ था। रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26