नवा रायपुर के प्रभावित किसान आज निकालेंगे रैली, दर्ज कराएंगे विरोध रायपुर। नवा रायपुर के प्रभावित किसान अपनी मांगों को लेकर आज रैली निकालेंगे। इससे पहले सरकार ने किसानों की मांग और मंत्रिमंडलीय समिति की सिफारिशों को मान्य करते हुए 6 प्रमुख बिंदुओं के क्रियान्वयन के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसमें प्रमुख रूप से आवासीय पट्टा वितरण, पात्रता अनुसार 1200 से 2500 वर्गफीट आवासीय भूमि का आवंटन, शासकीय भूमि पर कब्जा जहां पर है वहीं दिया जाना शामिल है। इसमें विलेज डेवलपमेंट प्लान की शर्त को शिथिल करना शामिल है। किसान आज रैली निकालकर दर्ज कराएंगे विरोध नवा रायपुर के प्रभावित किसान गुरुवार को रैली निकालकर विरोध करने की तैयारी में हैं। किसान नेता रुपन चंद्राकर ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर प्रभावित क्षेत्र के किसान आंदोलन करेंगे। धरनास्थल से मंत्रालय के रास्ते में रैली निकाली जाएगी। यह रैली शांतिपूर्वक तरीके से मंत्रालय महानदी भवन से चांदनी चौक होते हुए निकाली जाएगी। बेरोजगारों के साथ भूपेश सरकार की साजिश! कंप्यूटर के जमाने में शीघ्रलेखन सर्टिफिकेट किया अनिवार्य, जानिए सहायक ग्रेड-3 की नौकरी मेें कैसे हो रहा खेला 7 मार्च से होगा पट्टा वितरण यह आदेश एनआरएएनवीपी के संचालक मंडल की 69वीं बैठक में बनी सहमति के बाद जारी किया गया। बैठक 25 फरवरी को आयोजित की गई थी। प्रभावित किसानों को पट्टा वितरण सात मार्च से प्रारंभ किया जाएगा। ठक में संचालक मंडल द्वारा किसानों के पक्ष में आडिट आपत्तियों के निराकरण के लिए सिंचित एवं असिंचित भूमि के संबंध में पटवारी दस्तावेज और वृक्षों के संबंध में वनपाल की रिपोर्ट को प्रमाण मानकर निराकरण करने का निर्णय लिया गया है। पटवारी के 301 पदों पर भर्ती, देखें शैक्षणिक योग्यता समेत अन्य जानकारी अटल नगर में 75 फीसद दुकान, गुमटी प्रभावित परिवारों को संचालक मंडल द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि विभिन्न सेवाओं के लिए आगामी निविदाओं में 60 प्रतिशत कर्मचारी प्रभावित ग्राम से होंगे। यह शर्त निविदा में जोड़ने की सहमति दी गई। संचालक मंडल द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि नवा रायपुर अटल नगर के विभिन्न सेक्टर में निर्मित 75 प्रतिशत दुकान, गुमटी, चबूतरा और हाल का आवंटन लागत मूल्य पर आवेदन आमंत्रित कर लाटरी के माध्यम से परियोजना प्रभावित परिवारों को किया जाएगा। नवा रायपुर अटल नगर के लेयर-2 के ग्रामों में जमीन की खरीदी-बिक्री के लिए अनुमति की आवश्यकता से मुक्त करने की भी अनुशंसा की गई। यह सभी प्रक्रिया आगामी तीन माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26