पुलिस की गाड़ी बाइक से टकराई, देवर भाभी समेत तीन की मौत

पुलिस की गाड़ी बाइक से टकराई, देवर भाभी समेत तीन की मौत कांकेर। पुलिस स्कार्पियों की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वहीं पुलिस वाहन में सवार दो कांस्टेबल और एक आरोपी को भी चोट आई है। ये घटना बड़गांव थाना क्षेत्र की है। बेरोजगारों के साथ भूपेश सरकार की साजिश! कंप्यूटर के जमाने में शीघ्रलेखन सर्टिफिकेट किया अनिवार्य, जानिए सहायक ग्रेड-3 की नौकरी मेें कैसे हो रहा खेला बुधवार को 151 के आरोपी शंकर पाल को बड़गांव पुलिस पखांजूर के व्यवहार न्यायालय ले गई थी। यहां पर पेशी होने के बाद आरोपी शंकर पाल को पुलिस स्कार्पियों में देर शाम कांकेर जिला मुख्यालय लाया जा रहा था। इस दौरान बड़गांव कोटरी पुल के पास आरोपी ने भागने की नीयत से गाड़ी की स्टेरिंग घुमा दी, जिस वजह से सामने से आ रही बाइक को पुलिस वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया । पटवारी के 301 पदों पर भर्ती, देखें शैक्षणिक योग्यता समेत अन्य जानकारी इस हादसे में बाइक चला रहे सामसाय अंचला (28 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस स्कार्पियों की ठोकर से बाइक के पीछे बैठे मृतक की भाभी और उसके पिता पुल से नीचे नदी में जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस व गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची। देर रात होने की वजह से अभियान नहीं चलाया जा सका। नदी में लापता दो शव को आज सुबह (गुरुवार) को निकाला गया है। इस हादसे में पुलिस वाहन में सवार आरोपी और दो कॉन्स्टेबल को भी चोट आई है। बताया जा रहा है कि मृतक बाइक चालक सामसाय आंचला अपनी भाभी सुम्मी आँचला (30 वर्ष) और उनके पिता सोमजी कड़ियाम को लेकर एक सामाजिक कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ। इस हादसे की जानकारी के बाद घर में मातम पसर गया है। रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26