BCCI Central Contracts : भारतीय टीम का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी, पुजारा, रहाणे, पांड्या समेत इन खिलाड़ियों को झटका

BCCI Central Contracts : भारतीय टीम का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी, पुजारा, रहाणे, पांड्या समेत इन खिलाड़ियों को झटका स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कट्रोल बोर्ड (BCCI) ने क्रिकेटर्स के सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। इस बार कॉन्ट्रैक्ट में खराब फॉर्म में चल रहे अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा को नुकसान हुआ है। दोनों को लिस्ट में ग्रेड A से ग्रेड B में डिमोट किया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों को श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से भी बाहर कर दिया गया है।   सबसे बड़ी गिरावट चोटों से जूझ रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के ग्रेड में रही, जिन्हें लिस्ट में ग्रेड A से सीधे ग्रेड C में डिमोट कर कर दिया गया है। इसके अलावा अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को बीसीसीआई केंद्रीय अनुबंध में ग्रेड B से C में डिमोट कर दिया गया है। लेकिन इसके बावजूद उन्हें साल में एक करोड़ रुपए मिलेंगे। टॉप ग्रेड A प्लस में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली के साथ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रखा गया है। IPL 2022 : आईपीएल का आगाज 26 मार्च से, कुल 74 मैच होंगे, देखें पूरा शेड्यूल समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, ऑल इंडिया सीनियर सलेक्शन कमेटी द्वारा की गई सिफारिश के आधार पर बीसीसीआई की अपेक्स काउंसिल ने बुधवार को खिलाड़ियों को रिटेंशन की लिस्ट जारी की। बीसीसीआई के ग्रेड के चार वर्ग हैं जिसमें 'A प्लस' में खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपये जबकि A 5 करोड़ रुपए, B 3 करोड़ रुपए और C वर्ग में 1 करोड़ रुपए दिए जाते हैं। 

  • खिलाड़ियों का यह सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट एक अक्टूबर 2021 से सितंबर 2022 तक के लिए है।
  • सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार,  A प्लस ग्रेड में कोई बदलाव नहीं हुआ है जबकि B ग्रेड में 10 खिलाड़ियों में से 5 को बाहर कर दिया गया है।
  •  ग्रेड B में इजाफा किया गया है। इस ग्रेड में 5 से बढ़ाकर खिलाड़ियों की संख्या 7 कर दी गई है।
  • C ग्रेड में दो और खिलाड़ियों को शामिल किया गया और इनकी संख्या 12 हो गई है। 
ग्रेड A+ : रोहित शर्मा, विराट कोहली, जयसप्रीत बुमराह।  ग्रेड A : रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत।  ग्रेड B : चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा।  ग्रेड C : शिखर धवन, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, वाशिंग्टन सुंदर, दीपक चाहर, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, युजवेंद्र चहल, सूर्यकुमार यादव, रिद्धिमान साहा, मयंक अग्रवाल।  IND vs SL : भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, अय्यर का बल्ला फिर चला ऋद्धिमान साहा रहे विवादों में, मिली सजा? ऋद्धिमान साहा का श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम में चयन हुआ। इसके बाद वे इसको लेकर बयान दिया। जिससे वे विवादों में आ गए। बताया जा रहा है कि इस वजह से साह के ग्रेड B से ग्रेड C में डिमोट किया गया है। साहा पर बोर्ड सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के उल्लंघन की जांच भी कर रहा है। साहा पर टीम मैनेजमेंट के साथ चयन को लेकर हुई बात को पब्लिक डोमेन में रखने का आरोप लगा है। ग्रेड C के खिलाड़ियों को सालाना 1 करोड़ रुपए मिलते हैं।  रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26