स्कूल में शिक्षक की गला रेतकर हत्या, इलाके मे दहशत का माहौल

स्कूल में शिक्षक की गला रेतकर हत्या, इलाके मे दहशत का माहौल दंतेवाड़ा। नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के एक स्कूल के कमरे में प्रधान अध्यापक की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं स्कूल कैंपस में शिक्षक के हत्या में नक्सलियों का हाथ होने की बात से पुलिस इंकार कर रही है। ये घटना किरंदुल थाना क्षेत्र के ग्राम टिकनपाल मुंडरापारा का है। लिंक क्लिक कर  पढ़े- पुलिस की गाड़ी बाइक से टकराई, देवर भाभी समेत तीन की मौत बताया जा रहा है कि यहां प्राथमिक शाला टिकनपाल में प्रधान अध्यापक के पद पर अंबाती राजू की पदस्थापना थी। पुलिस के मुताबिक, शिक्षक स्कूल कैंपस में ही रहते थे। आज सुबह जब एक अन्य शिक्षक स्कूल पहुंचे तो उन्होंने प्रधान अध्यापक अंबाती राजू की लहूलुहान लाश देखी। शिक्षक ने तत्काल घटना की जानकारी किरंदुल थाना पहुंचकर पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची और घटना से जुड़े सुराग को जुटाने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, शिक्षा की हत्या धारदार हथियार से गला रेत कर किया गया है। मौके से कोई परिचय नहीं मिला है, जिससे इस वारदात में नक्सलियों के हाथ होने से पुलिस इंकार कर रही है। लिंक क्लिक कर  पढ़े- किसानों का जबर आंदोलन, परिवारों के साथ मंत्रालय घेरने निकले, फोर्स ने रास्ते में रोका दंतेवाड़ा के किरंदुल क्षेत्र के डीएसपी करण कुमार ने बताया कि पुलिस की प्राथमिक जांच में शिक्षा की हत्या शराब के नशे या फिर आपसी रंजिश में होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस हत्या से जुड़े सुरागों को इकट्ठा कर हत्यारे तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जल्द ही पुलिस इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा लेगी। किरंदुल थाना प्रभारी डीके बरवा ने मीडिया को बताया कि ये नक्सली हत्या का मामला नहीं लगता। जांच से बाद ही मामले का खुलासा कर सकेंगे। पहली बार किसी शिक्षक की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26