Shreyas Iyer : श्रेयस अय्यर टेस्ट मैच में भी मचाएंगे धमाल, टी20 में जमाया धाक स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने शानदार खेल दिखाया और तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारत ने क्लीन स्वीप कर दिया है। इस बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत उन्हें मैन ऑफ द सीरीज दिया गया। अब टेस्ट सीरीज में भी कमाल दिखा सकते हैं, क्योंकि अंजिक्या रहाणे और चेतेश्वर पुजारा इस सीरीज से बाहर है। टेस्ट में भी हुनर दिखाने का अच्छा मौका है। दरअसल, तीन मैच की इस टी-20 सीरीज में श्रेयस अय्यर नाबाद ही रहे। तीनों मैच में श्रीलंका के बॉलर फेल रहे, अय्यर को आउट नहीं कर पाई। श्रेयस अय्यर ने पहले मैच में 57, दूसरे मैच में 74 और तीसरे मैच में 73 रन नाबाद बनाए। अंतिम मैच में श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच, प्लेयर ऑफ द सीरीज़ चुना गया। BCCI Central Contracts : भारतीय टीम का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी, पुजारा, रहाणे, पांड्या समेत इन खिलाड़ियों को झटका श्रेयस अय्यर ने तीन मैच की इस टी-20 सीरीज में 204 रन बनाए। पूरी सीरीज में श्रेयस अय्यर ने 20 चौके, 7 छक्के जड़े. सीरीज में श्रेयस अय्यर का स्ट्राइक 170 से ज्यादा रहा और हर बार वह पारी समाप्त करके ही पवेलियन लौटे। रिकार्ड की बात करे तों तीन मैच की द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में श्रेयस अय्यर 200 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है। विराट के नाम इससे पहले 3 मैच की सीरीज में 199 रनों का रिकॉर्ड था। श्रेयस अय्यर ने इसके साथ ही लगातार तीन टी-20 में अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया। यह कारनामा करने वाले श्रेयस अय्यर चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं। श्रेयस से पहले भारत के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल ये कमाल कर चुके हैं। लगातार तीन टी-20 मैच में अर्धशतक (भारत के लिए) विराट कोहली- 68, 79, 50 (2012) विराट कोहली- 72, 77, 66 (2014) विराट कोहली- 90, 59, 50 (2016) केएल राहुल- 54, 56, 57 (2020) केएल राहुल- 69, 50, 54 (2021) रोहित शर्मा- 89, 56, 97 (2018) श्रेयस अय्यर- 57, 74, 73 (2022)