छत्तीसगढ़ के इस जिले में भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं गरियाबंद। जिले के मैनपुर और देवभोग में गुरुवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गए। भूकंप का असर देवभोग और अमलीपदर क्षेत्र के गांवों में दिखा। वहीं तीव्रता कम होने के कारण जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। भूकंप का केंद्र ओडिशा का नवरंगपुर जिला था। यहां घर के दीवारों में दरारें आ गई। भुवनेवश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, नवरंगपुर जिले में सुबह करीब 11.29 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप रिएक्टर स्केल पर दर्ज किया गया। यहां करीब 4 सेकेंड के लिए झटके महसूस हुए किये गए हैं। इसका प्रभाव ओडिशा के नवरंगपुर के खोखसरा ब्लॉक हुआ। इसके अलावा बॉर्डर से लगे छत्तीसगढ़ के देवभोग और अमलीपदर क्षेत्र के कुछ गांव में मामूली तौर पर देखा गया है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से करीब 93 किमी उत्तर पूर्व में था। इसकी गहराई पृथ्वी के अंदर 9 किमी थी। भूकंप से अभी तक कहीं से भी किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। नवरंगपुर जिले में जरूर लोगों के मकानों की दीवारों पर दरारें आई। रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26