IND vs SL 1st Test : भारत की शानदार शुरुआत, रोहित-मयंक क्रीज पर जमे

IND vs SL 1st Test : भारत की शानदार शुरुआत, रोहित-मयंक क्रीज पर जमे स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच शुरू हो गया है। पहला मैच मोहाली में खेला जा रहा है। रोहित शर्मा भारत के 35वें टेस्ट कप्तान बन गए हैं। उन्होंने अपने पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इससे पहले विराट कोहली को उनके 100वें टेस्ट के मौके पर कोच राहुल द्रविड़ ने सम्मानित किया। कोच ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी।  टीम इंडिया की पहली पारी की शुरुआत कप्तान रोहित शर्मा के साथ मयंक अग्रवाल ने की। श्रीलंकाई टीम के लिए पहला ओवर तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल ने किया।

भारत के 50 रन पूरे 

रोहित शर्मा ने लहिरू कुमारा के दूसरे ओवर में लगातार दो चौके लगाए और भारत के स्कोर को 50 के पार पहुँचाया।  बता दें कि श्रीलंकाई टीम 5 साल बाद भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही है। पिछली बार श्रीलंका ने 2017 में भारतीय जमीन पर तीन टेस्ट की सीरीज में 0-1 से हारी थी। क्रिकेट इतिहास में श्रीलंकन टीम ने भारतीय जमीन पर एक भी टेस्ट नहीं जीता है। उसने अब तक 20 टेस्ट खेले हैं। इनमें से 11 में उसे हार मिली है, जबकि 9 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।  

श्रीलंकाई प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका टीम दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरू थिरिमाने, पथुम निसांका, चरित असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सुरंगा लकमल, विश्वा फर्नांडो, लसिथ एम्बुलडेनिया, लाहिरू कुमारा।

भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और जयंत यादव।