भीषण हादसा : ट्रक-बाइक में आमने-सामने टक्कर, पुल के नीचे गिरने से चार की मौत

भीषण हादसा : ट्रक-बाइक में आमने-सामने टक्कर, पुल के नीचे गिरने से चार की मौत दुर्ग। जिले में भयानक सड़क दुर्घटना की खबर आई है। हादसे में बाइक सवार समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा धमधा नाका रेलवे ब्रीज पुल की है। इस घटना में बाइक सवार और ट्रक समेत ड्राइवर मौत हो गई है। मामला मोहननगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात साढ़े 12 से 15 बजे के बीच धमधा से दुर्ग की ओर एक ट्रक जा रहा था। इस बीच धमधा नाका ग्रीन चौक रेलवे ब्रीज पुल के उपर दुर्ग से धमधा की ओर जा रहे बाइक सवार तीन युवकों की ट्रक के साथ आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि, ट्रक और बाइक सवार पुल की दीवार तोड़ते हुए सीधे नीचे जा गिरे। इस दर्दनाक घटना में ट्रक ड्राइवर समेत बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही जान चली हो गई। मृतकों में ट्रक ड्राइवर महेश बारले सिकोसा बालोद, बाइक सवार तौसीफ खान (26 वर्ष) लुचकी पारा दुर्ग, साहिल खान (23 वर्ष) तकिया पारा दुर्ग और मो. अमन (26 वर्ष) लुचकी पारा दुर्ग शामिल है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर मोहन नगर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को मर्चुरी भेज कर मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना दी गई।