Shane Warne Death : दिग्गज क्रिकेटर शेन वार्न का निधन, क्रिकेट जगत हैरान
Shane Warne Death : दिग्गज क्रिकेटर शेन वार्न का निधन, क्रिकेट जगत हैरान
स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वार्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है। खबरों के अनुसार, शेन वॉर्न का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। उनके निधन की खबर से पूरे क्रिकेट जगत स्तब्ध है।
फॉक्स स्पोर्ट ने शेन वॉर्न की मैनेजमेंट एजेंसी के हवाले से बताया कि शेन वॉर्न थाईलैंड के एक विला में थे, जहां वह सुबह बेहोशी की अवस्था में पाये गए। इसके बाद मेडिकल टीम की पूरी कोशिश की। इसके बाद भी उन्हें होश में नहीं लाया जा सका।
बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से शेन वॉर्न का निधन हुआ है। बयान में आगे कहा गया है कि शेन वॉर्न थाईलैंड के कोह सामुई द्वीप में थे और वहां अपने विला में रह रहे थे। शेन वॉर्न के परिवार ने निजता का सम्मान करने की अपील की है।
यादगार गेंद
महान स्पिनर शेन वॉर्न ने 1993 के एशेज के दौरान मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट में इंग्लैंड के माइक गेटिंग को जिस गेंद पर बोल्ड किया था, उसे क्रिकेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ गेंद कही जाती है।उस गेंद ने वॉर्न की जिंदगी बदल कर रख दी थी।
यह भी पढ़े- Shreyas Iyer : श्रेयस अय्यर टेस्ट मैच में भी मचाएंगे धमाल, टी20 में जमाया धाक
टेस्ट करियर में 708 विकेट
बता दें कि वॉर्न ने कलाई की जादूगरी से अपने समय के लगभग सभी दिग्गजों को अपनी फिरकी के जाल में फंसाया। वॉर्न ने अपने 145 मैचों के टेस्ट करियर में 708 विकेट चटकाए, जो मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) के बाद टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक है। वहीं वनडे में 194 मैचों में 293 विकेट दर्ज है।
आईपीएल में राजस्थान को जिताया
शेन वॉर्न अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद आईपीएल में कप्तानी की थी। पहले ही सीजन में राजस्थान रॉयल्स को चैम्पियन बनाया।
रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका
Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26