रायपुर। भाजपा नेता व पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी समेत 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने यूरिया की कमी को लेकर आंदोलन किया। इस दौरान पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने यूरिया की किल्लत को लेकर NH- 153 पर चक्काजाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश में यूरिया की किल्लत जारी है। समितियों में खाद के लिए मारामारी है। आंदोलन के दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई। आंदोलकारी करीब दो घंटे से नेशनल हाईवे पर ही डटे रहे। राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पुलिस ने भाजपा नेता व पूर्व आईएएस ओपी चौधरी समेत 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26