जनपद पंचायत कसडोल और भाटापारा में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कलेक्टर ने जारी की तारीख

जनपद पंचायत कसडोल और भाटापारा में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कलेक्टर ने जारी की तारीख बलौदाबाजार। कलेक्टर डोमन सिंह ने 10 मार्च को जनपद पंचायत कसडोल और 11 मार्च को जनपद पंचायत भाटापारा के अध्यक्ष खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर सम्मिलन की कार्यवाही हेतु नयी तिथि घोषित की है। इसके तहत 10 मार्च को जनपद पंचायत कसडोल के सभागार में सुबह 11 बजे से उक्त कार्यवाही प्रारंभ किया जाएगा। इसके पीठासीन अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी कसडोल को नियुक्ति किया गया है। इसी तरह 11 मार्च को जनपद पंचायत भाटापारा के सभागार में सुबह 11 बजे से कार्यवाही प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए पीठासीन अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी भाटापारा को नियुक्ति किया गया है। गौरतलब है कि पूर्व में जनपद पंचायत भाटापारा के अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर सम्मिलन की कार्यवाही 2 मार्च को आयोजित थी, परंतु पीठासीन अधिकारी के अस्वस्थ होने चलते स्थगित कर दिया था। जिसका नवीन तिथि पुनः जारी कर दी गयी है।