IND vs SL 1st Test : रविंद्र जडेजा ने जड़ा शतक, अश्विन ने भी बल्ले से किया कमाल

IND vs SL 1st Test : रविंद्र जडेजा ने जड़ा शतक, अश्विन ने भी बल्ले से किया कमाल स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली के पीसीए स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे दिन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja century) ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर की सबसे बड़ी पारी खेली। अभी तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनका हाई स्कोर 100 रन था, लेकिन अब वे इस आंकड़े को पार कर लिया है।   रविंद्र जडेजा ने 160 गेंदों में 10 चौके की मदद से अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया। इससे पहले बाएं बल्लेबाज ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक साल 2018 में राजकोट के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। ये उनके इंटरनेशनल करियर का पहला शतक था। वे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक एक भी बार शतकीय पारी नहीं खेल पाए हैं। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 और लिस्ट ए क्रिकेट में 2 शतक ठोके हुए हैं। वे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हैं।  Shane Warne Death : दिग्गज क्रिकेटर शेन वार्न का निधन, क्रिकेट जगत हैरान रविंद्र जडेजा उस समय बल्लेबाजी करने उतरे थे, जब टीम इंडिया के 5 विकेट 228 रन पर गिर चुके थे। इसके बाद उन्होंने रिषभ पंत के साथ 104 रन की संयम भरी साझेदारी की। पंत ए आउट होने पर आर अश्विन के साथ उन्होंने पारी को आगे बढ़ाया। अश्विन और जडेजा के बीच 130 रन की साझेदारी हुई। रविंद्र जडेजा शतक बनाकर नाबाद है तो वहीं अश्विन ने अपना 12वां अर्धशतक पूरा किया। अश्विन 61 रन बनाकर आउट हुए। दोनों के बीच 100 रन से अधिक की साझेदारी हुई। लंच तक भारत ने सात विकेट खोकर 468 रन बना लिए हैं। क्रीज पर जयंत यादव (2*), रवींद्र जाडेजा (102*) मौजूद है।

 भारत ने बनाया विशेष रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह सिर्फ चौथा मौक़ा है जब एक टेस्ट पारी में टीम के शीर्ष आठ बल्लेबाज़ों ने 25 से अधिक रन बनाए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले 2007 में भारत ने ही आख़िरी बार इंग्लैंड के ख़िलाफ यह कारनामा किया था। रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26