भाजपा विधायकों की बैठक में चुनाव पर बनी रणनीति, प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने जताई नाराजगी

भाजपा विधायकों की बैठक में चुनाव पर बनी रणनीति, प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने जताई नाराजगी रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा का बजट सत्र 7 मार्च से शुरू हो रहा है। वहीं विधानसभा चुनाव डेढ़ साल बचे हैे। इससे ठीक पहले छत्तीसगढ़ भाजपा विधायकों की बैठक राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने ली। जानकारी के अनुसार, पुरंदेश्वरी ने विधायकों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विधानसभा में भाजपा जनता के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने का काम करें। साथ ही कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उनके बीच जाएं और उनकी समस्याओं का भी निराकरण करें।

सांसद लोकसभा क्षेत्र में जाएं

सांसदों को भी अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में जनता के बीच पहुंचकर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताने के सख्त निर्देश दिये गए हैं। सांसदों की बैठक के बाद कोर कमेटी की बैठक है।

विधानसभा सत्र और चुनाव पर मंथन- डॉ. रमन सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि “विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों पर फोकस है। विधानसभा सत्र को लेकर भी रणनीति पर मंथन है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर भाजपा के विधायक व वरिष्ठ पदाधिकारी कमान संभालेंगे। केंद्र सरकार की योजनाओं पर एक पर्चा तैयार हो रहा है। राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जनता के बीच पर्चा का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बैठक के संबंध में बताया की यह ब तीन चरणों में होनी है। विधायक, सांसदों व कोर कोर कमेटी के सदस्यों से अलग अलग चर्चा की जाएगी। रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26