बोर्ड परीक्षा में नकल पर माशिमं सख्त, सभी डीईओ को दी कार्रवाई की चेतावनी

बोर्ड परीक्षा में नकल पर माशिमं सख्त, सभी डीईओ को दी कार्रवाई की चेतावनी रायपुर। बोर्ड परीक्षा केन्द्रों में निर्देशों का उल्लंघन किए जाने पर माशिमं ने सख्त निर्देश दिया है। जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिख बोर्ड ने ऐसे परीक्षा केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल को इस बात की शिकायत मिली थी कि बोर्ड परीक्षा के दौरान पहुंच रही फ्लाइंग स्कावाड व अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान दल को देखते ही मुख्य गेट बंद कर दिया जा रहा है या उसमें ताला लगाया जा रहा है। माशिमं ने सख्त निर्देश दिया है कि परीक्षा केंद्रों का मुख्य गेट बंद नहीं किया जाएगा।  वहीं पर्यवेक्षकों को कहा गया है कि प्रश्न पत्र बांटने के बाद तुरंत ही परीक्षार्थी अपना रोल नंबर उसमें लिखें। प्रश्न पत्र पर और कुछ नहीं लिखे। वही पर्यवेक्षक परीक्षा शुरू होने के एक घंटे के भीतर परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका का सावधानी पूर्वक मिलान किया जाए। माशिमं ने कहा कि निर्देश का पालन नहीं किया जाने पर केंद्रा अध्यक्ष व पर्यवेक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। पढ़िए बोर्ड का पत्र रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26