ग्रामीण इलाके में मिली जली हुई लाश, हत्या कर ठिकाने लगाने की आशंका

ग्रामीण इलाके में मिली जली हुई लाश, हत्या कर ठिकाने लगाने की आशंका कोरबा। जिले में एक शख्स की जली हुई लाश बरामद हुई है। शव एक बोरे से ढका हुआ था। इस मामले में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर फॉरेंसिंक जांच और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया था। पुलिस अब इस मामले में जांच में जुटी है। घटना करतला थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, करतला इलाके में ग्रामीण सुबह शौच के लिये गए थे। तभी लोगों की नजर बोरे पर पड़ी। आस-पास कुछ जले होने की गंध आ रही थी। जब ग्रामीणों ने बोरा हटाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। नीचे किसी शख्स की जली हुई लाश पड़ी हुई थी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बबलू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, चार आरोपियों को सुनाई उम्र कैद की सजा

लाश की नहीं हुई पहचान

पुलिस ने मामले मं जांच शुरू की और आस-पास की तलाश ली गई तो पुलिस को कुछ मिला नहीं है। वहीं शव भी बुरी तरह से जल चुका था। जिसकी वजह से शव की पहचान नहीं हो सकी है। नक्सली उत्पात : सड़क निर्माण में लगी 5 गाड़ियों में लगाई आग, मजदूरों को दी चेतावनी

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

पुलिस करतला मुख्य मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। साथ ही आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रहा है। लेकिन अब तक पुलिस को ये जानकारी नहीं मिली है कि शव किसका है। पुलिस को शरीर के कुछ हिस्सों में किसी हथियार से वार के निशान मिले हैं। आशंका है कि पहले शख्स की हत्या की गई, इसके बाद उसे जलाकर फेंक दिया गया। रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26