छत्तीसगढ़ : दो जिले के एसपी बदले गए, 5 डीएसपी का हुआ ट्रांसफर
रायपुर। पुलिस विभाग में आईपीएस और राज्य के पुलिस सेवा अफसरों का तबादला आदेश जारी हुआ है। आदेश के मुताबिक, 3 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। वहीं दो जिलों के एसपी भी बदल दिये गए हैं। साथ ही 5 डीएसपी रैंक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गईं हैं।
नारायणपुर एसपी गिरजा शंकर जायसवाल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया। उन्हें उप पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय कांकेर भेजा गया है। सदानंद कुमार को नारायणपुर एसपी बनाया गया है। वहीं गोवर्धन राम ठाकुर बालोद जिले के नए एसपी होंगे।
