IND vs SL 1st Test : श्रीलंका के गिरे 4 विकेट, फॉलोआन का खतरा मंडराया, जडेजा ने खेली यादगार पारी स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन भारत ने अच्छा खेल दिखाया और 8 विकेट पर 574 रन बनाकर पारी घोषित की। भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ने सर्वाधिक 175 रन बनाए। बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज करुणारत्ने और थिरिमाने के बीच पहले विकेट के लिए 48 रन की अच्छी साझेदारी हुई थी, लेकिन अश्विन ने थिरिमाने को आउट करके भारत को पहली सफलता दिलाई। श्रीलंका ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपने चार विकेट 108 रन पर खो दिए हैं। श्रीलंका पर फॉलोआन का खतरा मंडरा रहा है। यह भी पढ़े- Shane Warne Death : दिग्गज क्रिकेटर शेन वार्न का निधन, क्रिकेट जगत हैरान श्रीलंका अभी भारत के स्कोर से 466 रन पीछे है और कल उन्हें एक लंबी साझेदारी की आवश्यकता है। अश्विन ने 2, जसप्रीत बुमराह ने 1 और जडेजा ने 1 विकेट लेकर श्रीलंका को झकझोर दिया। 48 रन की ओपनिंग साझेदारी के बाद श्रीलंका ने 11 रन के अंतराल में 2 विकेट गंवाए। अश्विन ने लाहिरू तिरिमाने को पगबाधा किया जबकि जडेजा ने कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को पगबाधा किया। तिरिमाने ने 17 और करुणारत्ने ने 28 रन बनाए। बुमराह ने एंजेलो मैथ्यूज को 22 रन पर पैवेलियन भेजा। वहीं अश्विन ने धनंजय डिसल्विा को पगबाधा कर मेहमान टीम की हालत खराब कर दी। स्टंप्स के समय चरित असलंका एक रन बनाकर क्रीज पर थे। दूसरे छोर पर पथुम निसंका 75 गेंदों में चार चौकों के सहारे 26 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। यह भी पढ़े- Shreyas Iyer : श्रेयस अय्यर टेस्ट मैच में भी मचाएंगे धमाल, टी20 में जमाया धाक इससे पहले भारत ने सुबह छह विकेट पर 357 रन से पारी आगे बढ़ाई। जडेजा (228 गेंदों पर नाबाद 175 रन) ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 17 चौके और तीन छक्के लगाकर श्रीलंकाई आक्रमण को मजाक बनाकर रख दिया। जडेजा के लिए यह शतक काफी मायने रखता है क्योंकि घुटने की चोट के कारण वह इस सत्र में चार टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाये थे। पहली पारी में भारत के लिए मयंक अग्रवाल (33), रोहित शर्मा (29), हनुमा विहारी (58), विराट कोहली ( 45), ऋषभ पंत ( 96), श्रेयस अय्यर ( 27), रविंद्र जडेजा ( 175), अश्विन ( 61), जयंत यादव (2) और मोहम्मद शमी 20 रन बनाकर नाबाद रहे। रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26