सीएम भूपेश बोले- डी पुरंदेश्वरी ने बीजेपी नेताओं पर चलाया हंटर, बृजमोहन ने किया पलटवार
सीएम भूपेश बोले- डी पुरंदेश्वरी ने बीजेपी नेताओं पर चलाया हंटर, बृजमोहन ने किया पलटवार
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार कर वापस लौटे। यहां एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। बघेल ने भाजपा और उसके प्रदेश प्रभारी पर जमकर हमला बोला। कहा कि पुरंदेश्वरी अपने दौरे में बीजेपी के बड़े नेताओं को शामिल नहीं करती। वे बड़े नेताओं को औकात दिखाती हैं।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पुरंदेश्वरी यहां आकर हंटर चलाती हैं। बैठकों में रमन सिंह, बृजमोहन और धरमलाल कौशिक जैसे नेताओं को भी नहीं बुलाती। ये कितनी बड़ी बेइज्जती है।
वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम रमन सिंह को लेकर कहा कि,रमन सिंह स्मृति लोप के शिकार हो गए हैं।
यह भी पढ़े- भाजपा विधायकों की बैठक में चुनाव पर बनी रणनीति, प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने जताई नाराजगी
वहीं क्राइम ब्रांच पर किये गए स वाल पर सीएम ने कहा कि, बीजेपी की सरकार में क्राइम ब्रांच से उगाही होती थी। लेकिन अब क्या तीन जिलों में फिर से शुरू करने पर इस पर क्राइम पर रोक लगेगी या नहीं, तो आने वाला समय बताएगा।
कांग्रेस के पास खोने को कुछ नहीं
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में खोने को कुछ नहीं है, सब पाना ही पाना है। भाजपा जितना मोदी के बारे में बात करेगी वह उतना ही भारी पड़ने वाला है।
बघेल ने कहा, ये लोग जितना मोदी के बारे में बताएंगे उतना नुकसान होगा। नोटबन्दी, जीएसटी फेल रही, काला धन नहीं आया। बैंक का पैसा लेकर इनके मित्र भाग गए। यूक्रेन की घटना में सरकार अपने लोगों को बचाने में विफल है।
कांग्रेस ने लड़ी मुद्दों की लड़ाई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, 10 तारीख का देश को इंतजार रहेगा। जिन मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने अपने अभियान की शुरुआत की, सपा और भाजपा को उन्हीं मुद्दों पर आना पड़ा। महिलाओं को आरक्षण और महंगाई जैसे मुद्दों पर बात करनी पड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा, जैसे ही चुनाव सम्पन्न होंगे 5 बजे के बाद 1 घन्टे में पेट्रोल के दाम बढ़ेंगे। 7 तारीख को पेट्रोल डीजल के भाव मे स्पर्धा होगी कि कौन ज्यादा बढ़ता है।
बृजमोहन अग्रवाल ने किया पलटवार, बताओ कितनी सीटें जीतेंगे
पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को बताना चाहिए कि वे उत्तर प्रदेश के चुनाव से लौटे हैं, वहां पर कांग्रेस कितनी सीटे जीतेगी। ये वो बता नहीं पाये। प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी के बयान पर कहा कि कांग्रेस सरकार डर गई है। पुरंदेश्वरी के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी। कांग्रेस पर जोरदार हंटर चलाएगी।
रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका
Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26