फटाफट फुल करा लो टंकी, पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ने वाला है- राहुल गांधी नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनाव के बाद पेट्रोल के दाम में वृद्धि होगी। यह बात कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहीं। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी की संभावना को लेकर मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। लोगों से अपने पेट्रोल टैंक भरने के लिए कहा है क्योंकि “चुनावी ऑफर” जल्द ही खत्म हो जाएगा। कांग्रेस नेता ने ट्विटर पर पोस्टर कर केंद्र सरकार पर तंज कसा। राहुल गांधी ने कहा, ‘फटाफट पेट्रोल टैंक फुल करवा लीजिए। मोदी सरकार का ‘चुनावी’ ऑफर खत्म होने जा रहा है।’ https://twitter.com/RahulGandhi/status/1500069250349682689?t=rzteM2I_FyNVnwaJJH3iSQ&s=08 पिछले कई दिनों से कांग्रेस लगातार बीजेपी सरकार पर चुनाव के दौरान पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सवाल उठाया। साथ ही चुनाव खत्म होने के तुरंत बाद कीमतें बढ़ाने का आरोप लगाती रही है। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का मौजूदा चरण 10 फरवरी से शुरू हुआ था, जो 7 मार्च को खत्म होगा। चुनाव नतीजे 10 मार्च को आएंगे।