विश्वविद्यालय में परीक्षाएं ऑनलाइन या ऑफलाइन, कुलपति ने किया स्पष्ट

विश्वविद्यालय में परीक्षाएं ऑनलाइन या ऑफलाइन, कुलपति ने किया स्पष्ट दुर्ग। जैसी शिक्षा, वैसी परीक्षा, यानी ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के छात्र लगातार कर रहे थे। इस मांग को लेकर कई दिनों से आंदोलन भी किया। लेकिन आज स्थिति स्पष्ट हो गई है। विश्वविद्यालय दुर्ग व उससे संबंद्ध 118 महाविद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं ऑफलाइन होगी। कुलपति डॉ. अरुणा पल्टा ने स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले सभी परीक्षा ऑफलाइन ही होंगे। यह भी पढ़े- Shane Warne Death : दिग्गज क्रिकेटर शेन वार्न का निधन, क्रिकेट जगत हैरान दुर्ग यूनिवर्सिटी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में साफ-साफ लिखा गया है कि सभी छात्र ऑफलाइन एग्जाम की तैयारी करें। बेवजह किसी प्रदर्शन का हिस्सा न बनें। पढ़ाई पर फोकस करते हुए परीक्षा की तैयारी करें और अपना भविष्य बेहतर करें। विश्वविद्यालय को यह प्रेस रिलीज कुछ दिन पहले एनएसयूआई के द्वारा ऑनलाइन एग्जाम कराने की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन को लेकर जारी करनी पड़ी। यह भी पढ़े- भाजपा विधायकों की बैठक में चुनाव पर बनी रणनीति, प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने जताई नाराजगी इस प्रदर्शन में कई हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। उन्होंने ऑनलाइन एग्जाम कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन रैली निकालने के साथ ही विश्वविद्यालय का घेराव कर नारेबाजी भी की थी। जब छात्र नेताओं ने मांग को लेकर कुलपति डॉ. पल्टा को ज्ञापन दिया तब भी उन्होंने साफ कर दिया था कि परीक्षाएं ऑफलाइन ही होंगी। यह भी पढ़े- Shreyas Iyer : श्रेयस अय्यर टेस्ट मैच में भी मचाएंगे धमाल, टी20 में जमाया धाक बता दें कि विश्वविद्यालय में इस बार सभी कॉलेज और कोर्सेस मिलाकर 1 लाख 10 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26