तेज रफ्तार कार ओवरब्रिज से गिरी, एक छात्र की मौके पर मौत, चार गंभीर रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक स्कूली छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल है। घटना छेरीछेरी इलाके की है। यहां तेज रफ्तार कार ओवरब्रिज से नीचे गिर गई। जानकारी के अनुसार, स्कूल परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र घूमने के लिए गए थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई। घटना के बाद कार चालक रमनी हलधर मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़े- विश्वविद्यालय में परीक्षाएं ऑनलाइन या ऑफलाइन, कुलपति ने किया स्पष्ट जानकारी के अनुसार, केपीएस स्कूल में 11वीं का छात्र अंकुश शोभवानी अपने चार दोस्तों आर्या देवांगन, अर्पित झा, प्रशांत झा और श्रीयंत्र पाल के साथ परीक्षा खत्म होने के बाद कार से पार्टी करने के लिए निकला था। इसी दौरान छेरीछेरी के पास कार ब्रिज के नीचे गिर गया। घटना में अंकुश शोभवानी (18 साल) की जान चली गई। सभी बच्चे महावीर नगर और माना इलाके के रहने वाले हैं। यह भी पढ़े- सीएम भूपेश बोले- डी पुरंदेश्वरी ने बीजेपी नेताओं पर चलाया हंटर, बृजमोहन ने किया पलटवार दुर्घटना की सूचना के बाद मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को किसी तरह से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। निजी अस्पताल में सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है। रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26