Women Cricket World Cup, भारत ने पाकिस्तान को 107 रनों से हराया

Women Cricket World Cup, भारत ने पाकिस्तान को 107 रनों से हराया स्पोर्ट्स डेस्क। महिला क्रिकेट वर्ल्डकप (Women Cricket World Cup) में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को 107 रनों से करारी शिकस्त दी है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 244 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जवाब में पाकिस्तान की टीम 137 रनों पर ही सिमट हो गई।  भारत और पाकस्तान के बीच वर्ल्डकप  (Women Cricket World Cup)में जितने भी मुकाबले खेले गए हैं, उनमें टीम इंडिया को कभी भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है। टीम इंडिया इस जीत के साथ ही वर्ल्डकप की प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। भारत ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर 244 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जवाब में पाकिस्तान (Pakistan) की टीम 137 रनों पर ही आलआउट हो गई। भारत की ओर से सीनियर झूलन गोस्वामी ने दो विकेट झटके, जबकि टीम इंडिया की ओर से स्टार राजेश्वरी गायकवाड़ रहीं जिन्होंने 10 ओवर में 31 रन देकर चार विकेट लिये।

 पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने किया निराश

पाकिस्तान की बल्लेबाजी इस मैच में बुरी तरह फेल साबित हुई। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया सकता है कि पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा स्कोर 30 का रहा। पाकिस्तानी ओपनर सिदरा अमीन ने 30 रनों की पारी खेली, जबकि अंत में डायना बेग ने 24 रन बनाए. पाकिस्तान का स्कोर इस मैच में 43 ओवर में 137 ऑलआउट रहा. जबकि टीम इंडिया की ओर से झूलन गोस्वामी को दो, मेघना सिंह को एक, राजेश्वरी गायकवाड़ को 4, दीप्ति शर्मा को 1, स्नेह राणा को दो विकेट मिले हैं।

भारत की बल्लेबाजी

टीम इंडिया की शुरुआत बेहद ही खराब थी। टीम इंडिया को तीसरे ही ओवर में शेफाली वर्मा के रूप में पहला झटका लगा, लेकिन उसके बाद दीप्ति शर्मा और स्मृति मंधाना ने पार्टनरशिप कर भारत को संकट से उबारा। भारत का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह से खराब प्रदर्शन करता हुआ नज़र आया। एक वक्त ऐसा भी आया जहां भारत के सिर्फ 18 रन के भीतर ही 5 विकेट गिर गए थे। लेकिन अंत में पूजा वस्त्रेकर और स्नेह वर्मा  के बीच शतकीय साझेदारी हुई और टीम इंडिया बड़े स्कोर तक पहुंची। स्नेह राणा ने 53 रन बनाए, जबकि पूजा ने 67 रनों की पारी खेली। पूजा वस्त्रेकर को ही बाद में प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

अंक तालिका में भारत शीर्ष पर

पाकिस्तान के खिलाफ मिली इस शानदार जीत के बाद टीम इंडिया वर्ल्डकप की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। भारत ने एक मैच खेला है और उसके 2 प्वाइंट हैं, जबकि नेट रनरेट 2.14 का है। वहीं पाकिस्तान की टीम प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे पहुंच गई है। रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26