ईंट भट्ठा में झुलसे 5 मजदूर, हालात गंभीर, रायपुर किया गया रेफर जशपुर। तपकरा थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे में काम कर रहे 4 महिला मजदूर समेत 5 लोग बुरी तरह से झुलस गए। मजदूरों की हालत को देखते हुए उन्हें उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है। संगी बहार गांव में संचालित ईंट भट्ठा में मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान सुरक्षा उपायों की अनदेखी की वजह से हादसा हो गया। मामले में तपकरा थाना पुलिस ने ईंट भट्ठा मालिक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ईंट भट्ठा के मैनेजर ने बताया कि जलते ही भट्ठा में काम कर रहे 5 लोग अचानक गर्म राख के गिरने से झुलस गए हैं घटना के बाद कुनकुरी अस्पताल में जाया गया था, जहां घायलों में से चार की गंभीर स्थिति देखकर उन्हें रायपुर भेज दिया गया है।