सलमान खान की टाइगर 3 इस दिन होगी रिलीज, ट्वीट कर दी जानकारी

मुंबई। यशराज फिल्म्स ने सलमान खान की बड़ी फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। 'टाइगर 3' के टीजर वीडियो के साथ मेकर्स ने रिलीज डेट का ऐलान किया है। इस टीजर वीडियो में टाइगर 3 से सलमान-कटरीना कैफ का फर्स्ट लुक भी देखने को मिला है। ऐलान के मुताबिक, एक बार फिर सलमान खान ईद के मौके पर सिनेमा घरों में दस्तक देंगे। सलमान खान कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। यशराज फिल्म्स ने हाल में ही शाहरुख खान की पठान की रिलीज डेट का ऐलान किया था और तभी से फैंस 'टाइगर 3' की रिलीज डेट जारी करने की मांग कर रहे थे। बता दें कि यशराज बैनर ने शाहरुख खान की फिल्म पठान को रिपब्लिक डे के मौके पर शेड्यूल किया है।  यह भी पढ़े- करण और तेजस्वी फैंस को रुलाएंगे, सोशल मीडिया पोस्ट से किया हैरान सलमान खान ने खतरनाक टाइगर 3 के टीजर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, हम सब अपना अपना ख्याल रखें, टाइगर 3 ईद 2023 पर आ रही है। टाइगर 3 हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। यशराज फिल्म्स की Tiger 3 अपने आसपास के सिनेमाघरों में 21 अप्रैल 2023 को जाकर जरूर देखें। https://twitter.com/BeingSalmanKhan/status/1499629019167625216?t=DOBBhM0bbnSFb-1pCd8NHg&s=08 टीजर वीडियो की शुरूआत कटरीना कैफ के खतरनाक ऐक्शन के साथ होती है। कटरीना के फाइट सीन बयां करते हैं कि टाइगर 3 इस बार ज्यादा खतरनाक होने वाली है। इसके बाद वीडियो में एंट्री होती है असली टाइगर यानी सलमान खान की। जिन्हें इस टीजर में देख फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। पहला मौका है जब टाइगर 3 से सलमान खान और कटरीना कैफ का लुक भी देखने को मिला है। रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26