सीएम भूपेश बघेल कुर्मी समाज के अधिवेशन में हुए शामिल, भवन निर्माण के लिए 20-20 लाख की मंजूरी दी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजपुर जिले के विकासखंड तिल्दा के ग्राम छतौद में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 76वें वार्षिक राज अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।  इस खास मौके पर मुख्यमंत्री बघेल ने नेवरा मे कुर्मी छात्रावास में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 20 लाख रुपए का देने का ऐलान किया। वहीं तुलसी गांव में मनवा कुर्मी समाज को आवंटित भूमि पर सामाजिक भवन के लिए 20 रुपए की मंजूरी दी।