बेटी और बेटे को दे दिया जहर, फिर पिता खुद फांसी पर झूल गया
अंबिकापुर। गोधनपुर इलाके में बड़ी घटना सामने आई है। एक सीमेंट व्यवसायी ने चार साल बच्ची और ढाई साल के बेटे को ज़हर दे दिया। इसके बाद खुद फांसी पर झूल गया। घटना कल देर शाम की बताई जा रही है। मामले की सूचना पर पुलिस मौक़े पर पहुंच गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़े- ईंट भट्ठा में झुलसे 5 मजदूर, हालात गंभीर, रायपुर किया गया रेफर
जानकारी के अनुसार वसुंधरा विहार निवासी व्यवसायी सुदीप मिश्रा रात क़रीब नौ दस के बीच घर पहुँचने के बाद साले और पत्नी को बाज़ार भेज दिया। घर पर चार साल की बेटी और ढाई साल के बेटे को कुरकुरे खिलाया और घर के उपरी तल पर फाँसी लगाकर ख़ुदकुशी कर लिया।
व्यवसायी और बच्ची की मौत हो चुकी है,जबकि बच्चे की हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
[caption id="attachment_12192" align="aligncenter" width="469"]
मृतक सुदीप[/caption]
पत्नी बेसुध, अस्पताल में कराया भर्ती
बताया जा रहा है कि रविवार शाम को पत्नी किसी काम से बाजार गई थी। घर में सुदीप और बच्चे थे। उनके पिता सिंचाई विभाग से रिटायर्ड इंजीनियर हैं और पत्नी के साथ बेटी से मिलने बेंगलुरु गए हुए हैं। देर शाम जब पत्नी घर लौटी तो देखा कि सुदीप फांसी से लटका हुआ था और कमरे में दोनों बच्चे बेसुध पड़े थे।
[caption id="attachment_12192" align="alignnone" width="512"]
मृतक सुदीप[/caption]
इस पर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तब तक सुदीप की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने दोनों बच्चों को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने सृष्टि को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से सुदीप की पत्नी बेसुध है। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें किसी को भी इस घटना का जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है।
बताया जा रहा है कि सुदीप की हार्डवेयर की दुकान कुछ खास चल नहीं रही थी। उसके ऊपर कर्ज भी हो गया था। इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका
Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26