शादी समारोह से लौटते समय भीषण हादसा, ट्रैक्टर पलटी, 2 की मौत, 4 गंभीर
शादी समारोह से लौटते समय भीषण हादसा, ट्रैक्टर पलटी, 2 की मौत, 4 गंभीर
बलौदाबाजार। शादी कार्यक्रम से लौटते समय एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 14 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। लौटने के दौरान ये हादसा हो गया है। घटना लवन चौकी क्षेत्र की है।
सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में गए थे
जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार जिल के अमेठी गांव में रविवार को आदिवासियों का सामूहिक आदर्श विवाह समारोह था। इसमें लाहोद निवासी नम्मू ध्रुव की बेटी की शादी थी। इसी शादी कार्यक्रम में शामिल होने गांव के लोग भी ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर गए थे। सभी दिनभर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। ये अभी रात को करीब 10.30 बजे कोहरौद गांव पहुंचे थे। उसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
यह भी पढ़े- विश्वविद्यालय में परीक्षाएं ऑनलाइन या ऑफलाइन, कुलपति ने किया स्पष्ट
ट्रैक्टर पलटी, इंजन में दबे ड्राइवर
मौके पर ही ट्रैक्टर चालक देव प्रकाश उर्फ सोमू साहू (42) और दादू राम साहू(55) की जान चली गई। ड्राइवर का शव ट्रैक्टर इंजन के नीचे ही दब गया था। किसी तरह से उसके शव को वहां से निकाला गया। वहीं ट्रैक्टर ट्राली में सवार 14 लोग घायल हो हए थे।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। आस-पास के लोगों की मदद से किसी तरह से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।
डॉक्टरों ने मीडिया को बताया कि 4 की हालत गंभीर है। फिलहाल सभी का इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने दोनों शवों का सोमवार को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंपा दिया है।
रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका
Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26