महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की खुदकुशी,एसपी कार्यालय में थी पदस्थ जांजगीर चांपा। एक महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव सरकारी स्वाटर में फंदे से लटका मिला है। महिला एसपी कार्यायल में पदस्थ थी। वहीं इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला कांस्टेबल का नाम सीमा कुर्रे (30 वर्ष) था। जानकारी के अनुसार, सीमा कुर्रे पुलिस कॉलोनी निलमय के सरकारी क्वाटर में रहती थी। आज सुबह आस पास के लोगों ने जब खिड़की से देखा तो कांस्टेबल सीमा का शव कमरे में फंदे से झूलता हुआ पाया गया। इसके बाद घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल महिला कांस्टेबल ने किन परिस्थितियों में मौत हुई है इसका पता अभी नहीं मिल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही मृतका के परिजनों से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।