नवा रायपुर के किसानों का आज से भूख हड़ताल, सरकार के रवैया से आहत होकर लिया फैसला रायपुर। नवा रायपुर के प्रभावित किसानों का आंदोलन एनआरडीए कार्यालय के सामने जारी है। किसानों का यह आंदोलन दो महीने से ज्यादा हो गया है। लेकिन सरकार के बीच मांगोंं पर सहमति नहीं बनी है। जिससे आंदोलन की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। किसानों ने आज से आमरण अनशन पर बैठने की निर्णय लिया है। इसके साथ ही संगठन के 4 किसान राजकुमार पटेल, भारत दास मानिकपुरी, दुकालू राम सिन्हा और जगत राम सोनवानी आमरण भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। यह भी पढ़े- पंचायत सचिवों ने भरी हुंकार, सीएम भूपेश बघेल को याद दिलाया वादा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष रुपेन चंद्राकर ने बताया कि “किसानों ने शासन की उदासीनता से आहत होकर अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं और अपने प्राणों की आहुति देकर किसानों को न्याय दिलाने के लिए भूख हड़ताल करने की प्रतिज्ञा ली है। जिसे हमें मजबूर होकर अपनाना पड़ा है।” यह भी पढ़े- विश्वविद्यालय में परीक्षाएं ऑनलाइन या ऑफलाइन, कुलपति ने किया स्पष्ट जानकारी के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति की 12 महिलाएँ क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठी हुई हैं। इनमें मीना यादव, डेरहिन बाई धीवर, रूखमणी बाई सेन, जुगवा बाई पाल, तारा साहू, बैजनत्री बाई, लक्ष्मी खुटे, शांति बाई पाण्डेय, तोमिन निर्मलकर, रमा बाई पाल, नीरा बाई साहू, इन्द्रतीन बाई साहू शामिल हैं। रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26