शिक्षिका की टंगिया से हमला कर हत्या, आरोपी पति अस्पताल में भर्ती दुर्ग। एक सनकी पति ने अपनी शिक्षिका पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। बताया जा रहा है पति अपनी पत्नी पर चरित्र संदेह करता था। इसी को लेकर आज विवाद हुआ। फिर अचानक आरोपी पति तैश में आकर पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना पुलगांव थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, मृतका शिक्षिका साधना साहू कोलिहापुरी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अपने पति पोषण साहू और दो बच्चो के साथ रहती थी। वहीं पुलिस ने मीडिया को बताया कि मृतका संध्या साहू अछोटी में स्कूल शिक्षक है। संध्या का पति पोषण साहू उसके ऊपर चरित्र शंका करता था। इससे पति कोहका में रहने लगा था। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। सोमवार को पोषण साहू कोलिहापुरी बस्ती पहुंचा और संध्या से झगड़ा करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपी ने संध्या पर टंगिया से वार करके मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने भी खुद के ऊपर टंगिया से वार करके खुदकुशी की कोशिश की। आरोपी पति को लहूलुहान हालात में रायपुर रेफर किया गया है। स-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26