डेस्क। सैमसंग (Samsung) ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन Galaxy F23 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत पर काफी फोकस किया है। अब इस सेग्मेंट में कंपटीशन और भी तेज हो जाएगा। Galaxy F23 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। इसमें 12 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इसमें वॉयस फोकस फीचर दिया है और दावा किया है कि ये कॉलिंग के दौरान एंबिएंट नॉयज को कम कर देगा। Galaxy F23 5G के बेस वेरिएंट में 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है। इसकी कीमत 17,499 रुपये है। टॉप वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है। इसकी कीमत 18,499 रुपये है। Galaxy F23 5G को इंट्रोडक्ट्री ऑफर के तौर पर आप 15,999 रुपये में ही खरीद सकते हैं, जबकि 6GB रैम वेरिएंट को 16,999 रुपये में खरीद सकेंगे। ये ऑफर कब तक रहेगा इसकी जानकारी नहीं है। Galaxy F23 5G को ब्लू और ग्रीन कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और Samsung.com पर की जाएगी। इसके अलावा इसे चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। सेल की शुरुआत 16 मार्च से है। Galaxy F23 5G के साथ कंपनी ICICI बैंक कार्ड कस्टमर्स को 1,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा इसे खरीदने पर दो महीने तक YouTube Premium की सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा।