छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ लहर! खाई पाटने सीएम भूपेश निकलेंगे दौरे पर, लेकिन क्या जनता को राहत मिलेगी?
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ लहर! खाई पाटने सीएम भूपेश निकलेंगे दौरे पर, लेकिन क्या जनता को राहत मिलेगी?
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर है। ये हम नहीं खुद प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव स्वीकार कर चुके हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि प्रदेश कांग्रेस विरुद्ध एंटी इनकंबेसी है। जिसका असर आने वाले चुनाव में होगा। अब इसी लहर को कम करे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा बजट सत्र समाप्त होने के बाद छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा करेंगे।
बताया जा रहा है कि अपने दौरे के दौरान सीएम भूपेश बघेल सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में रात्रि-विश्राम करेंगे और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
इसके साथ ही सीएम बघेल आम जनता, जनप्रतिनिधियों, समाज-सेवियों, व्यापारियों, महिला समूहों, कर्मचारी संगठनों, श्रमिक संगठनों से सीधे बातचीत करके शासन के कामकाज का फीडबैक लेंगे।
यह भी पढ़े- पंचायत सचिवों ने भरी हुंकार, सीएम भूपेश बघेल को याद दिलाया वादा
बड़ा सवाल क्या जनता को राहत मिलेगी
मुख्यमंत्री के दौरे पर जनता खासी उम्मीदे रहेगी। लेकिन क्या वे नहीं जानते की प्रदेश में क्या हो रहा है। सरकारी कार्यालयों में बिना घूस दिये काम नहीं होता। लोक सेवा गारंटी की कोई वैल्यू नहीं रह गई है। बिजली बिल से आम जनता त्रस्त है। सड़कों में गड्ढे ही गडढ़े है। आये दिन दुर्घटना हो रही है।
बता दें छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 07 मार्च से शुरु हो चुका है जो 25 मार्च तक चलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रस्तावित दौरे को लेकर व्यापक स्तर पर प्रशासनिक तैयारियां शुरु हो चुकी हैं।
यह भी पढ़े- मशीनी युग में ढेंकी का कमाल, महिलाएं हुई आत्मनिर्भर, जानिए कैसे मिली सफलता
सीएम बघेल इस दौरे के दौरान गौठानों में चल रही गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही सीएम बघेल
- सुराजी गांव योजना के अंतर्गत नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी कार्यक्रम
- गोधन न्याय योजना
- राजीव गांधी किसान न्याय योजना
- राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना
- मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना
- मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना
- मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान
- मिलेट मिशन
- श्री धन्वंतरी जैनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना
- वन अधिकार कानून
- वनोपज संग्रहण एवं प्रसंस्करण
- छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन
- राजस्व प्रकरणों के निराकरण
- जल-जीवन मिशन आदि योजनाओं, कार्यक्रमों तथा अभियानों का अवलोकन करेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल अपने दौरे के दौरान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों, स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूलों का भी निरीक्षण करेंगे। इस दौरान छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से चर्चा करेंगे।
रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका
Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26