रायपुर कमेत कई जिलों में आयकर विभाग की दबिश, बड़ी कार्रवाई जारी

रायपुर कमेत कई जिलों में आयकर विभाग की दबिश, बड़ी कार्रवाई जारी रायपुर। राजधानी में कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने रेड मारी है। विनोद जैन के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई जारी है। इस छापेमार कार्रवाई में 2 दर्जन से अधिक अधिकारियों के मौजूद होने की जानकारी है। यह भी पढ़े- पंचायत सचिवों ने भरी हुंकार, सीएम भूपेश बघेल को याद दिलाया वादा बता दें कि रोड कॉन्ट्रैक्टर जशपुर निवासी विनोद जैन और कवर्धा में कन्हैया अग्रवाल के कई ठिकानों पर आयकर विभाग ने दबिश दी है। रायपुर, जशपुर समेत आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर आयकर विभाग की का छापामार कार्रवाई जारी है। मशीनी युग में ढेंकी का कमाल, महिलाएं हुई आत्मनिर्भर, जानिए कैसे मिली सफलता इसके साथ ही आयकर विभाग ने राजधानी स्थित रोमांस्क्यु विला, अशोका रत्न, पंडरी स्थित होटल पुनीत में भी छापामार कार्रवाई कर रही है। वहीं आईटी रेड की कार्रवाई कवर्धा, जशपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग समेत कई जिलों में जारी है। रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26