अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के नियमों में बदलाव, कैच आउट, मांकड़िंग, लार के इस्तेमाल के नियम जानें
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के नियमों में बदलाव, कैच आउट, मांकड़िंग, लार के इस्तेमाल के नियम जानें
स्पोर्ट्स डेस्क। मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के नियमों में संशोधन करने की घोषणा की है, लेकिन नए नियम को इस साल 1 अक्टूबर के बाद ही लागू किया जाएगा। यानी ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट के नियम बदल जाएंगे।
मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ने कैच आउट और मांकड़िंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। साथ ही लार के इस्तेमाल पर स्थायी रूप से बैन लगा दिया गया है। अब किसी बल्लेबाज के कैच आउट होने पर नए बल्लेबाज को ही पहली गेंद खेलनी होगी।
वहीं मांकड़िंग को अब रन आउट का हिस्सा बना दिया गया है। इस तरीके से आउट होने वाले बल्लेबाज को रन आउट माना जाएगा। मांकड़िंग का नियम हमेशा से ही विवादों में रहा है। इसे रन आउट का हिस्सा बनाने पर गेंदबाजों को इस तरीके से विकेट लेने में आसानी होगी।
जानें कैच आउट का नया
कैट आउट के नए नियम के तहत अब हमेशा नए बल्लेबाज को ही पहली गेंद खेलनी होगी। पुराने नियम के अनुसार जब कोई बल्लेबाज कैच आउट होता था और दोनों बल्लेबाज रन भागने की कोशिश में एक दूसरे को पार कर जाते थे, तब दूसरे छोर पर रहने वाला बल्लेबाज अगली गेंद खेलता था और नया बल्लेबाज नॉन स्ट्राइक पर रहता था।
अब किसी बल्लेबाज के कैच आउट होने पर नए बल्लेबाज को ही पहली गेंद खेलनी होगी, भले ही दोनों बल्लेबाजों ने रन भागते हुए अपना छोर बदल लिया हो। अगर कोई बल्लेबाज ओवर की आखिरी गेंद पर ही कैच आउट होता है तो दूसरे छोर पर खड़ा बल्लेबाज अगले ओवर की पहली गेंद खेलेगा।
मांकड़िंग नियम में बदलाव
नॉन स्ट्राइक पर खड़ा बल्लेबाज गेंदबाज के गेंद फेंकने से पहले क्रीज से बाहर निकल जाता है तो गेंदबाज गिल्लियां बिखेर कर उसे आउट कर सकता है। इसे मांकड़िंग कहा जाता है। पहले मांकड़िंग के नियम को खेल भावना के विपरीत माना जाता था और इस तरीके से विकेट लेने वाले गेंदबाज की काफी आलोचना होती थी। अब इस नियम को रन आउट का हिस्सा बना दिया गया है। इसके बाद मांकड़िंग तरीके से आउट होने वाले बल्लेबाज को रन आउट माना जाएगा। आमतौर पर स्पिन गेंदबाज ही इस तरीके से किसी बल्लेबाज को रन आउट करते हैं।
[caption id="attachment_12410" align="aligncenter" width="585"]

आईपीएल में अश्विन बटलर को मांकडिंग करते हुए[/caption]
लार के इस्तेमाल पर बैन
तेज गेंदबाजों के लिए लार के इस्तेमाल पर भी बैन लगा दिया गया है। कोरोनाकाल में महामारी के संक्रमण की संभावना को कम करने के लिए लार के इस्तेमाल पर बैन लगाया गया था। इसके बाद यह महसूस किया गया कि लार का इस्तेमाल न करने पर गेंदबाजों की स्विंग में कोई असर नहीं पड़ा है। इसके बाद स्थायी तौर पर लार के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया गया है। पारंपरिक तौर माना जाता था कि लार के इस्तेमाल से तेज गेंदबाज को गेंद स्विंग कराने में मदद मिलती है।
डेड बॉल
डेड बॉल के नियम में भी बदलाव किया गया है। मैच के मैदान में किसी व्यक्ति, जानवर या अन्य वस्तु से किसी भी पक्ष को नुकसान होता है, तो यह डेड बॉल करार दी जाएगी। मैदान पर अचानक से घुस जाने वाले फैंस या अचानक से मैदान पर कुत्ते के आ जाने से खेल पर कोई असर पड़ता है तो अंपायर कॉल करेंगे और डेड बॉल का संकेत देंगे।
फील्डर की गलती
फील्डिंग टीम का कोई सदस्य गलत तरीके से मूवमेंट करता दिखाई देता है, तो बैटिंग साइड टीम को पेनल्टी के तौर पर 5 रन दिए जाएंगे। पहले इस मामले में डेड बॉल करार दी जाती थी। ऐसे में यदि बैटर अच्छा शॉट मारता था, तो वह रन नहीं माने जाते थे।अब ऐसा नहीं होगा।
रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका
Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26