CG Budget 2022 : सीएम भूपेश ने बेरोजगार अभ्यर्थियों को दी बड़ी सौगात, इस भर्ती परीक्षा में अब फीस नहीं
CG Budget 2022 : सीएम भूपेश ने बेरोजगार अभ्यर्थियों को दी बड़ी सौगात, इस भर्ती परीक्षा में अब फीस नहीं
रायपुुर। मुख्यमंत्री ने बजट में छतीसगढ के बेरोजगार अभ्यर्थियों को बड़ी सौगात दी हैं। अब व्यापमं, पीएससी जैसी भर्ती परीक्षाओं के लिये कोई भी फीस परीक्षार्थियों को नहीं देनी होगी। यह सौगात मुख्यमंत्री ने सिर्फ छतीसगढ के मूल निवासी छात्रों के लिये दी हैं। छतीसगढ़ के बाहर के परीक्षार्थियों को पीएससी परीक्षा के लिये फीस भरनी पड़ेगी।
छतीसगढ़ के मूल निवासी छात्र को फायदा
बता दें कि छतीसगढ़ में होने वाली भर्ती परीक्षाओं में व्यापमं की परीक्षा में सिर्फ छतीसगढ़ के मूल निवासी छात्र ही फार्म भरने हेतु पात्र होते हैं। पर छतीसगढ़ पीएससी में देश भर के छात्र परीक्षा फार्म भर कर परीक्षा में बैठते हैं।
यह भी पढे़- CG Budget 2022: पुरानी पेंशन बहाली का ऐलान, देखें live
अभी हाल ही में 13 फरवरी को संपन्न पीएससी की प्रारम्भिक परीक्षा में 1 लाख 29 हजार 209 उम्मीदवारों ने परीक्षा फार्म भरा था। इसके अतिरिक्त व्यापमं ,फूड इंस्पेक्टर, आरआई, एड़ीईओ, सहायक प्रबंधक, छात्रावास अधीक्षक, केमिस्ट, उपअभियंता, पटवारी, महिला पर्यवेक्षक आदि पदों पर भर्ती के लिये परीक्षा का आयोजन करता है, जिसके लिये प्रदेश के लाखों छात्र परीक्षा फार्म भरते हैं।
बेरोजगार छात्रों के लिये बार-बार भर्ती परीक्षाओं के लिये परीक्षा फीस चुकाना महंगा पड़ता था। अब मुख्यमंत्री की घोषणा से प्रदेश के लाखों बेरोजगार अभ्यर्थियों को बड़ी सौगात मिली हैं।
कालेजों में प्रवेश के लिये भर्ती परीक्षाएं
इसके अतिरिक्त व्यापमं पीईटी, नर्सिंग, बीएड, एग्रीकल्चर, पीपीटी, वेटनरी आदि कालेजों में प्रवेश के लिये भर्ती परीक्षाएं भी अयोजित करता हैं। बेरोजगार छात्रो के लिये बार-बार भर्ती परीक्षाओं के लिये परीक्षा फीस चुकाना महंगा पड़ता था। अब मुख्यमंत्री की घोषणा से प्रदेश के लाखों बेरोजगार अभ्यर्थियों को बड़ी सौगात मिली हैं।
रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका
Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26