CG Budget 2022 : सीएम भूपेश का ऐलान, पंच, सरपंच, जपं अध्यक्ष, जिपं अध्यक्ष के मानदेय में वृद्धि, विधायक निधि अब 4 करोड़

CG Budget 2022 : सीएम भूपेश का ऐलान, पंच, सरपंच, जपं अध्यक्ष, जिपं अध्यक्ष के मानदेय में वृद्धि, विधायक निधि अब 4 करोड़  रायपुर। विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए  बजट पेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक निधि समेत पंचायत जनप्रतिनिधियों की राशि बढ़ाने की घोषणा की। वहीं अब विधायक को 4 करोड़ रुपए जाएगा। पहले यह 2 करोड़ रुपए थी। इसके अलावा पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाया गया है। सरपंच और पंचों का भत्ता भी बढ़ा। अधिसूचित क्षेत्र में ग्राम पंचायतों को खदान संचालन का अधिकार दिया गया। यह भी पढे़- CG Budget 2022: पुरानी पेंशन बहाली का ऐलान, देखें live

  • जिला पंचायत विकास निधि योजना में 22 करोड़ का प्रावधान
  • जनपद पंचायत विकास निधि योजना में 66 करोड़ का प्रावधान
  • जिला पंचायत अध्यक्ष का मानदेय 15000 से बढ़ाकर 25000 किया गया
  • जिला पंचायत उपाध्यक्ष का मानदेय 10000 से बढ़ाकर 15000 किया गया
  • जिला पंचायत सदस्य का मानदेय 6000 से बढ़ाकर 10000 प्रति माह किया गया

अन्य घोषणाएं

  • मलखंभ अकादमी की स्थापना होगी
  • मोर जमीन मोर मकान एवं मोर मकान मोर चिन्हारी योजनाओं के लिए 450 करोड़ का प्रावधान
  • नगरीय निकायों के संपत्ति के ऑफ सेट मूल्य को कलेक्टर गाइडलाइन में निर्धारित दर से 30% कम करने की घोषणा
  • मिशन अमृत 0 के तहत समस्त घरों में नल कनेक्शन प्रदान करने हेतु 200 करोड़ का प्रावधान
रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26