पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा से खुशी, शिक्षक संगठन और कर्मचारी संगठनों ने खेली होली रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बजट में अधिकारी और कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना के बहाली की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद कर्मचारी संगठनों व शिक्षक्ष संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कर्मचारियों ने घोषणा के बाद रंग गुलाल खेल कर होली मना डाली। https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1501471542404067334?t=ZyTEqMTioMVV1pfQ7MWVDA&s=08 बता दें कि 2004 के बाद भर्ती हुए सरकारी कर्मियों की पेंशन बंद कर दी गई थी। छतीसगढ़ में 2004 के बाद दो लाख 96 हजार कर्मियों की भर्ती छतीसगढ़ में हुई है। राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना की बहाली के बाद से छतीसगढ़ में भी कर्मचारी संघटनो को मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से उम्मीद बंधी थी। जिसको पूरा करते हुए सीएम भुपेश ने आज बजट में इसकी घोषणा कर दी। घोषणा होते ही कर्मचारी संगठनों ने जम कर आतिशबाजी कर व रंग गुलाल खेल कर अपनी खुशियां जाहिर की। इसके अलावा सरकारी अधिवक्ताओ के मानदेय में वृद्धि की भी घोषणा सीएम ने की हैं। विधायक निधि और पंचायत जनप्रतिनिधियों के मानदेय भी बढ़ाया गया है।