नर्सिंग हॉस्टल के पास एक व्यक्ति का शव मिला, इलाके में फैसी सनसनी जगदलपुर। जगदलपुर में बुधवार सुबह पुराने नर्सिंग हॉस्टल में झाड़ियों के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। जिससे शहर में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि लाश लगभग 3 से 4 दिन पुरानी है। मृत व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। मामला बोधगाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, शहर के शांति नगर वार्ड में दंतेश्वरी कन्या महाविद्यालय के सामने पुराने नर्सिंग हॉस्टल परिसर में शव मिला है। यह हॉस्टल अभी खाली है यहां कोई नहीं रहता। बताया जा रहा है कि पिछले 2 दिनों से हॉस्टल परिसर के अंदर से लगातार बदबू आ रही थी। वहीं आस-पास के लोगों ने जब जाकर देखा तो झाड़ियों में शव पड़ा मिला। जिसके बाद इलाके के लोगों ने इसकी सूचना वार्ड के पार्षद को दी। पार्षद ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर बोधघाट थाना के जवान पहुंच गए। जिन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने मीडिया को बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लाश के पास से कपड़े भी मिले हैं। यह हत्या है या आत्महत्या या फिर किसी अन्य कारण से मौत हुई है पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26