प्रदेश भर के पंचायत सचिव विधानसभा घेरने निकले, पुलिस बल से हुई झड़प रायपुर। प्रदेश भर के 10 हजार से अधिक पंचायत सचिवों ने आज बूढ़़ा तालाब स्थित धरना स्थल में प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी विधानसभा का घेराव करने के लिए निकले। जिसे पुलिस बल ने रोक लिया। सभी पंचायत सचिव अपने शासकीय करण को लेकर धरना दिया, यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वॉटर टैंक भी मंगाए गए थे और पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की में कुछ प्रदर्शनकारी घायल भी हो गए हैं। यह भी पढ़े- पंचायत सचिवों ने भरी हुंकार, सीएम भूपेश बघेल को याद दिलाया वादा यह सभी प्रदर्शनकारी विधानसभा घेराव करने के लिए जैसे ही आगे बढ़े तो इन्हें पुलिस बल के द्वारा कालीबाड़ी चौक से पहले ही रोक दिया गया। इसके बाद यह सभी प्रदर्शनकारी वहीं बैठ कर धरना प्रदर्शन करने लगे और तालियां बजाकर हल्ला बोल नारा लगाकर अपना विरोध जताने लगे। रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26