CTET का रिजल्ट सीबीएसई ने किया जारी, ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं स्कोर कार्ड

CTET का रिजल्ट सीबीएसई ने किया जारी, ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं स्कोर कार्ड नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर CTET result 2021 जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर चेक कर सकते हैं। परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार को को रोल नंबर का उपयोग करना होगा। बता दें कि सीबीएसई ने 1 फरवरी, 2022 को सीटीईटी उत्तर की जारी की थी। उम्मीदवारों को 4 फरवरी, 2022 तक आंसर की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज का अवसर दिया गया था। यह भी पढ़े- CGPSC 2021 : प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट घोषित, देखें परीक्षा परिणाम शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले 20 लाख से अधिक उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 16 दिसंबर से 21 जनवरी तक दो पालियों में आयोजित की गई थी। बोर्ड सभी उम्मीदवारों के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की मार्कशीट और सफल उम्मीदवारों के लिए सर्टिफिकेट डिजिटल फॉर्मेट में उनके डिजिलॉकर अकाउंट में जारी कर दिया है। मार्कशीट और सर्टिफिकेट डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित होंगे और IT अधिनियम के अनुसार कानूनी रूप से मान्य होंगे। इस एग्जाम में अनारक्षित कैटेगरी से संबंधित उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कम से कम 60 प्रतिशत नंबर स्‍कोर करने होंगे जबकि SC, SC और OBS उम्मीदवारों के लिए पासिंग मार्क्स 55 प्रतिशत है। उम्मीदवारों को परीक्षा में पास होने के लिए 150 में से 90 अंक स्‍कोर करने होंगे। रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26