एस श्रीसंत ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, विवादों में रहा कैरियर, जानिए फैंस से क्या कहा
एस श्रीसंत ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, विवादों में रहा कैरियर, जानिए फैंस से क्या कहा
स्पोर्ट्स डेस्क। तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। एस श्रीसंत साल 2007 टी20 विश्व कप और 2011 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य थे।
श्रीसंत हाल में रणजी ट्रॉफी में केरला की ओर से खेल रहे थे। लेकिन चोट के लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। उन्हें इस बार आईपीएल 20022 नीलामी में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था।
यह भी पढ़े- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के नियमों में बदलाव, कैच आउट, मांकड़िंग, लार के इस्तेमाल के नियम जानें
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रिकार्ड
तेज गेंदबाज श्रीसंत ने भारत के लिए 27 टेस्ट और 53 वनडे मैचों में क्रमश: 87 और 75 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 10 मैचों में सात विकेट दर्ज है। वह 2007 में टी20 विश्व कप और 2011 में 50 ओवरों का विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
यह भी पढ़े- ICC Test rankings : रविंद्र जडेजा की रैकिंग में लंबी छलांग, नाबाद पारी और घाटक गेंदबाजी का मिला फायदा
ट्वीट कर दी जानकारी
श्रीसंत ने सोशल मीडिया पर प्रोफेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों के लिए..मैंने अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट को अलविदा करने का फैसला किया है। यह निर्णय मेरा खुद का है। हालांकि मैं जानता हूं कि इससे मुझे खुशी नहीं मिलेगी। लेकिन यह मेरे जीवन में यह निर्णय लेने का सही समय है। मैंने हर पल का आनंद लिया है।'
https://twitter.com/sreesanth36/status/1501556272428371970?t=oW1Hl5A-E83PM_Xt8jYZmQ&s=08
मैच फिक्सिंग का लगा था आरोप
श्रीसंत पर मैच फिक्सिंग के चलते 2013 में आजीवन प्रतिबंध भी लगा था। लेकिन उसके दो साल बाद ही कोर्ट ने स्पेशल कोर्ट ने सभी आरोपों से बरी किया था। इसके बाद 2019 में बीसीसीआई के लोकपाल डीके जैन ने भी उनके प्रतिबंध को घटाकर 7 साल कर दिया था, जोकि सितंबर 2020 में समाप्त हो गया था।