UP Election Result 2022 : भाजपा को बढ़त, योगी की वापसी, सपा का संघर्ष जारी

UP Election Result 2022 : भाजपा को बढ़त, योगी की वापसी, सपा का संघर्ष जारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की लगभग दो महीने लंबी चली कवायद के बाद अब सारी निगाहें चुनाव नतीजों पर टिक गई हैं। राज्य की 403 सीटों के लिए 7 चरणों में हुए चुनाव के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। शुरुआती रुझान में बीजेपी की सरकार बनाती दिख रही है। उत्तर प्रदेश में 269 सीटों पर भाजपा आगे है, सपा को 121 पर बढ़त मिली है। करहल से सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव कई हजार वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं, गोरखपुर शहर सीट से सीएम योगी ने भी अच्छी बढ़त बनाई हुई है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। वहीं अखिलेश को 66 सीटों का फायदा हो रहा है। कांग्रेस और बसपा दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई हैं। गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ और करहल से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। लेकिन सिराथू में डिप्टी सीएम केशव मौर्य और काशी विश्वनाथ सीट से भाजपा कैंडिडेट नीलकंठ तिवारी पीछे चल रहे हैं। उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सरकार बनाती दिख रही है, जबकि पंजाब में AAP की सरकार बन रही है।