Punjab Elections Result : पंजाब में आम आदमी पार्टी की आंधी, कांग्रेस-भाजपा की हालत खराब, कैप्टन हारे नई दिल्ली। पंजाब में आम आदमी पार्टी की एकतरफा लहर है। अधिकांश सीटों पर आगे चल रही है, जिसमें मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान भी आगे चल रहे हैं, जबकि सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अपनी दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता जैसे नवजोत सिंह सिद्धू और अध्यक्ष राणा कंवरपाल सिंह रुझानों के अनुसार अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पीछे चल रहे हैं। पंजाब की 117 सीटों पर शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। ताजा रुझान के मुताबिक, 89 सीटों पर आगे हैं। कांग्रेस 18, अकाली दल 6,भाजपा 3 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। आप पंजाब में न सिर्फ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, बल्कि बहुमत के आंकड़े से भी बहुत आगे निकलती नजर आ रही है। अब भगवंत मान का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय हो गया है। एक अहम डेवलपमेंट में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला सिटी से चुनाव हार गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि दूसरे नंबर के लिए कांग्रेस और अकाली दल में टक्कर है, लेकिन दोनों मिलाकर भी आप के चौथाई हिस्से तक भी पहुंचती नजर नहीं आ रही हैं। वहीं, भाजपा दहाई का अंक छूने के लिए भी तरस गई है। मौजूदा CM चन्नी और कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू भी कोई कमाल नहीं दिखा पाए हैं। पंजाब में मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो हुई थी। 66 स्थानों पर बने 117 केन्द्रों पर मतगणना जारी है। इस बार पंजाब विधानसभा चुनावों में 93 महिलाओं और दो ट्रांसजेंडर सहित कुल 1,304 उम्मीदवार मैदान में हैं। रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26