फांसी के फंदे पर मिला छात्रा का शव, पीएससी की तैयारी करने आई थी बिलासपुर। एक छात्रा ने बिलासपुर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव किराए के मकान में चादर से लटका हुआ मिला। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम पीएससी प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे आने के बाद उसने ऐसा कदम उठाया है। छात्रा परीक्षा में फेल हो गई थी। मौत से एक दिन पहले छात्रा ने अपने परिजन से बात की थी, तब वह बिल्कुल सामान्य थी। पुलिस ने उसके मोबाइल को जब्त कर लिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, मृतका छात्रा प्रियंका गुप्ता 27 वर्ष अंबिकापुर की रहने वाली थी। बिलासपुर में किराए के मकान में रहकर सीजी पीएससी की तैयारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि, मंगलवार को छात्रा का कमरा शाम तक के अंदर से बंद था, जिसके बाद रात में ही आसपास ले लोगों ने उसे आवाज दी थी। दरवाजा नहीं खोलने पर खिड़की से देखा गया तो युवती का शव फंखे से लटका हुआ था, जिसके बाद इसकी जानकारी कोतवाली थाने पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस शव को मर्चुरी भेजा गया। मृतका के कमरे में तलाशी के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं छात्र ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया होगा, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही युवती के मोबाइल को जब्त कर डिटेल खंगाली जा रही है। रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26