भगवंत मान बनेंगे मुख्यमंत्री, कभी जज सिद्धू के सामने किया था कॉमेडी नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच कई नेताओं की साख दांव पर लगी है तो कइयों की बाजी पलटती दिख रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी चमत्कारिक प्रदर्शन की ओर है। इसी के चलते कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू अपनी ही सीट पर हारते दिख रहे हैं तो वहीं सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी पीछे चल रहे हैं। इसके उलट पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की आंधी आई है। आप ने एकतरफा जीत दर्ज की है। अब भगवंत मान पंजाब के अगले मुख्यमंत्री बनने की ओर अग्रसर दिख रहे हैं। इसी बीच एक कहानी चर्चा चल रही है एक कॉमेडी शो में सिद्धू भगवंत मान के जज बने थे। दरअसल, राजनीति में आने से पहले भगवंत मान कई फिल्मों और कॉमेडी शोज में नजर आए हैं। साल 2005 में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में सिद्धू जज थे और इसी शो के एक एपिसोड में भगवंत मान कंटेस्टेंट बनकर दिखाई दिए थे। अब 2022 का समय है जब भगवंत मान उन्हीं नवजोत सिंह सिद्धू के सामने मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। जबकि नवजोत सिंह सिद्धू अपनी सीट से हार गए हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर सिद्धू का मजाक भी उड़ रहा है। सोशल मीडिया पर भी कई लोग इस वाकये को शेयर कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने हार को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने ट्वीट कर आम आदमी पार्टी को जीत की बधाई दी है। नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया कि लोगों की आवाज भगवान की आवाज है। पूरी विनम्रता के साथ पंजाब के जनादेश को स्वीकार करता हूं। आप को बधाई। जीत के बाद भगवंत मान ने कहा कि हम सभी एक साथ मिलकर सेवा करेंगे, जैसे वोट डाला है वैसे ही एकजुट होकर पंजाब को चलाएंगे। हमें युवाओं को रोजगार देना है। आप मेरे ऊपर यकीन रखें, आपको एक महीने में ही अंतर नज़र आने लगेगा। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के किसी भी दफ्तर में मुख्यमंत्री की फोटो नहीं लगेगी, सिर्फ भगत सिंह और बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर लगेगी। भगवंत मान ने ऐलान किया है कि वह राजभवन नहीं बल्कि भगत सिंह के गृह जिले खटकर कलां में शपथ लेंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत पांच राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए हैं। इन नतीजों में बीजेपी एक बार फिर यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सरकार बनाती दिख रही है। जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26