यूपी में भाजपा की जीत, डॉ रमन सिंह सीएम योगी को दी बधाई, जानिए फोन पर क्या कहा
यूपी में भाजपा की जीत, डॉ रमन सिंह सीएम योगी को दी बधाई, जानिए फोन पर क्या कहा
रायपुर। उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। इस जीत की खुशी रायपुर भी पहुंची। यहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में ढोल नगाड़े बजाए जा रहे हैं। पार्टी के स्थानीय नेता ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए। पटाखे भी फूटे और जश्न का गुलाल उड़ाया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन ने योगी आदित्यनाथ को फोन किया और जीत की बधाई दी। डॉ रमन सिंह ने फोन पर कहा- सर प्रणाम, डॉ रमन बोल रहा हूं, सर आपने चमत्कार कर दिया, छत्तीसगढ़ के दो करोड़ लोंगों की तरफ से आपको बधाई, ऐसा लग रहा है हम लोग जीत गए, आपकी जीत की खुशी छत्तीसगढ़ भी मना रहा है। बधाई आपको। फोन की दूसरी तरफ योगी आदित्यनाथ ने भी डॉ रमन को धन्यवाद दिया।
विकास की जीत- रमन सिंह
डॉ रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि यह चमत्कार हुआ है विकास और डेवलपमेंट के नाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना के नाम पर और उत्तर प्रदेश में के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मेहनत की वजह से।
वहां जिस तरीके से कानून व्यवस्था लागू की गई और विकास के जबरदस्त काम किए गए इसी का नतीजा है कि लोगों ने यूपी, उत्तराखंड मणिपुर और गोवा में भी भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया है।
डॉ रमन से आगे कहा कि यूपी में सारी अफवाहों के बावजूद भारतीय जनता पार्टी ने यह साबित करके दिखाया कि जब बेहतर काम होता है तो जनता का साथ मिलता है । डॉ रमन सिंह ने इस जीत के साथ अगली जीत का भी दावा किया उन्होंने कहा कि फिर से जो चुनाव हो रहे हैं उसमें भी भारतीय जनता पार्टी को जीत मिलेगी और तीसरी बार इस देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे।
रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका
Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26