बीजेपी के मुख्यमंत्री चुनाव हारे, कांग्रेस के युवा नेता ने हराया
बीजेपी के मुख्यमंत्री चुनाव हारे, कांग्रेस के युवा नेता ने हराया
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी का मौजूदा मुख्यमंत्री चुनाव हार गया। उसे कांग्रेस के एक युवा नेता ने पटखनी दी है। दरअसल, बात उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की हो रही है। यहां भाजपा की बहुमत के साथ जीत हो रही है। लेकिन मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ निराशा लगी है। खटीमा विधानसभा सीट से धामी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। उनको कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने 6 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। इसके बाद अब फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री बदले जाएंगे।
बता दें कि उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि कोई पार्टी लगातार दूसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी।
यह भी पढ़े- यूपी में भाजपा की जीत, डॉ रमन सिंह सीएम योगी को दी बधाई, जानिए फोन पर क्या कहा
हार के प्रमुख कारण
मुख्यंत्री धामी के हार का किसान आंदोलन को बताया जा रहा है। वे जातीय समीकरण में फेल हो गए। बताया जा रहा है कि चनुाव में नामांकन के बाद सिर्फ चार बार ही खटीमा आए। उन्होंने दूसरी विधानसभा सीटों पर फोकस किया। प्रदेशभर में प्रचार करने भ्रमण किया।
मुख्यमंत्री को किसने हराया
भुवन चंद कापड़ी युवा नेता हैं और उत्तराखंड के कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। युवाओं के बीच लोकप्रिय भुवन चंद कापड़ी उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस में जनरल सेक्रेटरी के पद पर भी रह चुके हैं। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी को कड़ी टक्कर दी थी लेकिन महज 2709 वोट से हारे गए थे। भुवन कापड़ी को 26,830 वोट मिले थे, जबकि पुष्कर सिंह धामी को 29,539 वोट हासिल हुए थे।
भाजपा ने रचा इतिहास
उत्तराखंड में अब तक हुए चार विधानसभा चुनावों का इतिहास दो दशक पुराना है। उत्तराखंड में पिछले चार चुनावों में बारी-बारी से कांग्रेस और भाजपा सत्ता पर काबिज रही हैं लेकिन किसी भी पार्टी ने लगातार दूसरी बार कुर्सी हासिल नहीं की। 2002 के चुनाव में कांग्रेस ने सरकार बनाई तो 2007 में भाजपा ने। इसके बाद 2012 में फिर कांग्रेस सत्ता में आई तो 2017 में फिर भाजपा ने प्रदेश में सरकार बनाई। 2022 में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने जा रही है।
रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका
Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26