पुलवामा में लश्कर के दो आतंकी मार गिराया, गोला बारूद बरामद

पुलवामा में लश्कर के दो आतंकी मार गिराया, गोला बारूद बरामद जम्मू कश्मीर। पुलवामा में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां नैना बटपोरा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया। इस दौरान दो आतंकी मारे गए। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। मौके से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।  पुलिस को सुबह नैना बटपोरा में कुछ संदिग्धों के एकत्र होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर अभियान शुरू किया। सूत्रों के मुताबिक घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद लंबे समय तक चली कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। सुरक्षाबलों ने उसके पास से हथियार मिले हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों लश्कर ए ताइबा से जुड़े हुए हैं। सुबह के समय आतंकियों के मौजूदगी के बाद पूरे इलाके को सुरक्षाबलों को घेर लिया था। इसमें दो दहशतगर्द फंस गए थे। सुरक्षाबल उन्हें लगातार आत्मसमर्पण के लिए कहते रहे। इसके लिए उन्होंने अन्य स्थानीय लोगों की भी मदद ली। लेकिन वह नहीं माने। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी हैं।