10वीं की छात्रा नकल करते पकड़ी गई, घर पहुंचकर लगा ली आग जांजगीर-चांपा। कक्षा 10वीं में नकल करते पकड़ी गई छात्रा ने खुदकुशी कर ली। घटना बुधवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि घर लौटने के बाद वह रात को छत पर गई और वहीं आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे, लेकिन तब तक वह आग की लपटों में बुरी तरह घिर चुकी थी। सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। यह भी पढ़े- बलौदाबाजार : भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की दर्दनाक मौत पामगढ़ क्षेत्र के धाराशिव की रहने वाली ललिता धीवर (16) पुत्री गोरेलाल धीवर बुधवार देर रात अपने घर की छत पर पहुंची और आग लगा ली। परिजनों ने जब उसकी चीख पुकार सुनी तो दौड़कर छत पर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ललिता आग की लपटों से बुरी तरह से घिरी हुई बेसुध जमीन पर पड़ी थी। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक ललिता ने दम तोड़ दिया था। यह भी पढ़े- फांसी के फंदे पर मिला छात्रा का शव, पीएससी की तैयारी करने आई थी परिजनों ने पुलिस को बताया कि ललिता 10वीं क्लास में पढ़ती थी। 8 मार्च को उसका शासकीय हाईस्कूल धाराशिव में सामाजिक विज्ञान का पेपर था। इस परीक्षा में वह नकल करते हुए पकड़ी गई, जिसके बाद एग्जामिनर ने नकल प्रकरण बना दिया था। परीक्षा के बाद ललिता घर लौटी तो काफी दुखी थी। वह गुमसुम रहती और किसी से बात नहीं कर रही थी। इसके बाद देर रात उसने जान दे दी। रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26